उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती की परीक्षा शनिवार को बरेली जिले में बनाएं गए 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। सुबह करीब नौ बजे से जांच-पड़ताल के बाद उन्हें परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक जांच हुई और सीसीटीवी से लगातार निगरानी की गई। वहीं परीक्षा के लिए पंजीकृत 6960 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2912 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 4048 अनुपस्थित।