फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: अंतर-महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच, जीते पदक

मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 11:56 AM IST

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतर-महाविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण और 20 रजत पदक अपने नाम किए, जबकि महिला वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और 10 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने विजेताओं को सम्मानित किया और बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही, अखिल भारतीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के समस्त खर्च का भुगतान विश्वविद्यालय की ओर से किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आयोजन सचिव डॉ. अजीत कुमार, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम, महाविद्यालयों से आए टीम कोच और मैनेजर उपस्थित रहे। वहीं, इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक केके यादव (साईं सेंटर, लखनऊ), योगेंद्र पुनिया, डॉ. जितेंद्र कुमार, रामप्रीत, तपन कुमार और आदित्य के मार्गदर्शन में हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें