बरेली में बारिश का क्रम जारी है। सावन के अंतिम सोमवार को सुबह छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद भी बारिश जारी रही। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में बीते 24 घंटे में 86 मिमी बारिश हो चुकी है। छह अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।