बरेली में स्कूल खुलने के बाद प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने व अपडेट करने के लिए छात्र और उनके अभिभावकों की भीड़ लग रही है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आ रहा और उन्हें अगली तारीख मिल रही है। आलम यह है कि सुबह पांच बजे से ही लोग अपने बच्चों के लिए लाइन में लगने के लिए पहुंच रहे हैं। बैंकों में आधार न बनने से सारा भार प्रधान डाकघर पर आ गया है। शुक्रवार को प्रधान डाकघर पर लगी लाइन में शामिल लोगों की समस्या जानने का प्रयास किया गया। यहां गेट के पास से ही लाइन लगी हुई मिली। साथ ही हाथ में फॉर्म लिए काफी लोग आसपास खड़े थे।