फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ड्रोन वाले चोर का मचा शोर, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

बरेली के हाफिजगंज इलाके में ड्रोन वाले चोर का शोर मचने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार रात घूम रहे एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार रात हाफिजगंज में रात 11 बजे लोग गश्त कर रहे थे। तभी हाफिजगंज बाइपास पर गुरुद्वारे के निकट एक व्यक्ति घूमता दिखाई दिया। गश्त कर रहे लोगों ने ड्रोन उड़ाने वाला चोर समझकर दौड़ाकर उक्त ग्रामीण को पकड़ लिया। उससे पूछा गया तो उसने अपना हैदराबाद का बताया। ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया संदिग्ध मानसिक बीमार लग रहा है, जो अपना पता पीलीभीत बता रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें