फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रंजिश में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते कल्लू उर्फ कल्याण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कल्याण खेत पर शौच के लिए गए थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया। इस घटना में आरोपी पक्ष के जुगेंद्र नाम के एक व्यक्ति के हाथ में भी गोली लगी है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी दक्षिणी ने बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद की रंजिश सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें