फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC ANM Exam: बरेली में 22 केंद्रों पर हुई परीक्षा, सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर के प्रश्न देख अभ्यर्थी हुईं परेशान

मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Jan 2026 03:14 PM IST

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) की परीक्षा रविवार को बरेली जिले में 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। एएनएम परीक्षा में कुल 10152 परीक्षार्थी पंजीकृत थीं। इनमें से 9733 उपस्थित रहीं और 419 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में 100 सवालों में से नर्सिंग के गिने चुने प्रश्न आए, जबकि सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर शिक्षा के प्रश्नों को देखकर अभ्यर्थी परेशान हुईं। बस्ती की रहने वाली स्वाति ने बताया कि ये प्रश्न पत्र दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर आ गया जबकि यूपी के सिलेबस में केवल नर्सिंग के ही सवाल थे। बदायूं की शिवानी ने बताया कि प्रश्न पत्र में केवल 25 प्रतिशत प्रश्न ही नर्सिंग से जुड़े आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें