फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बगैर पंजीकृत 300 ई-रिक्शे सीज

बरेली जिले में नियमों को ताक पर रखकर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने व राजस्व वसूली में सरकार को घाटा पहुंचाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर मंगलवार को जगह-जगह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के आदेश पर मंगलवार को पुलिस ने 300 से अधिक ई-रिक्शों को सीज कर दिया। यात्रियों को आवागमन करने में खासी परेशानी हुई। कुछ नाबालिग भी रिक्शा चलाते मिले, उनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई की गई। मीरगंज में 35, शाही में 27, शीशगढ़ में 50, नवाबगंज में 26, हाफिजगंज में 40, फतेहगंज पूर्वी में 32, बहेड़ी में 60, शेरगढ़ और भोजीपुरा में दर्जनों ई-रिक्शे सीज किए गए। आंवला और बिशारतगंज में भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें