फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल के दो और आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

बरेली में 26 सितंबर को बवाल में शामिल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सुबह मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इदरीश पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। इकबाल के विरुद्ध 17 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से बवाल के दौरान छीनी गई एंटी राइट गन बरामद हुई है। दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि दोनों घटना में शामिल थे। नदीम खां ने दोनों को यहां बुलाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें