फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बरेली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार

बरेली में बहेड़ी थाना पुलिस ने अवैध असलाहों की सप्लाई करने वाले गिरोह के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाश तसलीम और सोमू खान उर्फ औसाफ है। दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि दोनों ने बीते साल 26 सितंबर को हुए बवाल से पहले शहर में हथियार पहुंचाए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी और शेरगढ़ थाने में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह का नेटवर्क बरेली से लेकर उत्तराखंड तक फैला है। आरोपियों के कब्जे से पांच अवैध पिस्टल, 36 कारतूस, दो तंमचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें