फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में निकाली गई तिरंगा यात्रा, आकर्षण का केंद्र रहा 70 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज

बरेली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को शहर में कई तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्टेडियम रोड से निकाली गई यात्रा में 70 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारों से पूरा वातारण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने आतंकवादियों व उनके आकाओं को करारा जवाब दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत अब चुप रहने वाला नहीं है। महर्षि कश्यप चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा संजय नगर रोड होते हुए पीलीभीत रोड स्थित बजरंग ढाबे पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल, गुलशन आनंद, उमेश कठेरिया, श्रुति गंगवार, प्रतिपाल सिंह आदि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें