बरेली के शीशगढ़ में पूर्ति निरीक्षक ने शनिवार देर शाम गांव जाफरपुर निवासी इस्लाम की दुकान पर छापा मारकर 22 गैस सिलिंडर जब्त कर लिए। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज करके इस्लाम को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस्लाम ने लोगों की पासबुक जमा करा रखी है। वह उनके कनेक्शन पर सिलिंडर लेकर उसे महंगे दाम पर बेचता था।