बरेली के नवाबगंज थाने की कस्बा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत की कि दरोगा ने आर्थिक सांठगांठ कर उसके प्रेमी को बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। आरोप है कि दरोगा ने फोन कॉल पर उससे अश्लील बातें की। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को निलंबित कर मामले की जांच सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को दी है। महिला का कहना है कि उसने दरोगा से हुई बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया है।