बरेली के तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में 73 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 15 एकड़ की भूमि पर बने अटल आवासीय विद्यालय का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकापर्ण किया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधा रोपा। बाद में मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों को संबोधित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालय के पांच मेधावी बच्चों को बैग देकर सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद दुर्गेश कुमारी, अल्सिफा,अंशदेव, शिवांश और आंचल खुशी से गदगद हो गए।