समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेताओं ने बुधवार को बरेली कॉलेज में फीस वृद्धि और विभिन्न छात्र समस्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फीस वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग की गई। प्रवेश प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और छात्र संघ चुनाव बहाल करने को भी कहा गया। छात्रों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।