फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: माटी कला मेले में लगे कई स्टॉल, दीयों और मूर्तियों की जमकर हो रही बिक्री

उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से बरेली के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले में शहरवासी पहुंच रहे हैं। मेले में दीयों के साथ मिट्टी के बर्तन की बिक्री हो रही है। माटीकला मेले में स्टॉल लगाए गए हैं। अंकित प्रजापति ने बताया कि वह मिट्टी से बर्तन और खिलौने बनाते हैं। वह बुकिंग पर भी काम करते हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं लवली कश्यप ने भी स्टॉल लगाया है। वह हर जगह स्टॉल लगाते हैं। जो महिलाएं घर पर कुछ काम चाहती हैं, उन्हें काम देते हैं। रविवार को सात दिवसीय क्षेत्रीय माटीकला मेले का उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट शिल्पकारों की ओर से निर्मित माटीकला के आकर्षक उत्पाद जैसे दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कुल्हड़, सुराही, मिट्टी के खिलौने और गमले बिक्री व प्रदर्शन के लिए उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी रोज सुबह 11 से रात 8:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए निशुल्क खुली रहेगी। रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। पूरनलाल प्रजापति ने कहा कि इस तरह के आयोजन माटीकला के कारीगरों को प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें