फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अखिलेश यादव से मिलने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में जमकर हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्तपिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान की बेटी के शादी समारोह में शिरकत की। नवविवाहित दंपती को मुबारकबाद दी। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने के लिए तमाम कार्यकर्ता भी होटल में पहुंच गए, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों ने धक्का देकर होटल से बाहर निकाल दिया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सीबीगंज के मथुरापुर स्थित शहजिल इस्लाम के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। अखिलेश से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इससे अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से बिना मिले ही चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें