फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीओ अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा नेता राजपाल कश्यप, कह दी बड़ी बात

सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। राजपाल कश्यप ने कहा कि वह बयान सीओ का नहीं, भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ता का है। भाजपा ने हमेशा नफरत की राजनीति की है, यह उसी का उदाहरण है। होली भाईचारों का त्योहार हिंदू मुस्लिम सब मिलकर यह त्योहार मनाते हैं। होली के त्योहार में तो सब झगड़े समाप्त हो जाते हैं लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने दे रही है। कहा कि प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी भाजपा के प्रवक्ता की तरह बोलते हैं। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें