फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कन्हैया गुलाटी पर अब तक 17 मामले दर्ज, एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए लगाईं टीमें

बरेली में निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ धड़ाधड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, बावजूद उसकी गिरफ्तारी को लेकर कवायद शून्य है। शनिवार रात भी दो नए मामले दर्ज किए गए। रकम डूबने की वजह से शाहजहांपुर के निवेशक ने अधिकारियों को पत्र देकर कैनविज दफ्तर के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी तो एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ इस साल 17 मामले दर्ज किए गए हैं। 15 मामले दिसंबर माह में ही दर्ज हुए हैं। इन सब मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें