फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के कार्यक्रम के बाद भोजन के पैकेट लेने की होड़, किसानों में धक्का-मुक्की

मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 05:20 PM IST

बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में सोमवार को खरीफ गोष्ठी के बाद भोजन के पैकेट लेने के लिए आपस में ही किसानों में छीनाझपटी मच गई। जल्दबाजी के चक्कर में किसान आपस में ही धक्का-मुक्की करते दिखे। इस दौरान महिला किसान पुरुषों की भीड़ में भोजन पैकेट लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। भोजन पैकेट वितरण में अव्यवस्था सिर चढ़कर बोली। अव्यवस्था के कारण ही कई किसानों ने तो भोजन पैकेट से किनारा कर लिया और वह अपने घर को लौट गए। उधर, कार्यक्रम खत्म होते ही कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और अन्य अतिथि ऑडिटोरियम हॉल के दूसरे गेट से निकल गए थे, उन्हें अव्यवस्था के बारे में पता भी नहीं चल पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें