फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरेली में सफाई कर्मियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर फेंकी चूड़ियां, हंगामा

बरेली में नगर निगम सोमवार को उस समय जंग का मैदान बन गया, जब मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश के साथ न केवल अभद्रता की और उनका गिरेबान पकड़ा, बल्कि एक महिला की ओर से लाए गए डिब्बे से चूड़ियां निकालकर उनके मुंह पर भी मार दीं। घटना के वक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। दफ्तर में अचानक हुए इस बवाल के बाद नगर निगम परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य विभागों के कर्मचारी भी अपने कमरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें