फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम शेरवानी बोले- सेना की अधिकारी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री पर कार्रवाई करे भाजपा

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री ने सेना की अधिकारी पर बहुत ही गंदा बयान दिया है। ऐसी जुबान का उपयोग नहीं होना चाहिए। शेरवानी ने कहा कि भाजपा में अगर जरा सी भी अच्छी सोच बची है कि मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। सलीम इकबाल शेरवानी ने बृहस्पतिवार को बरेली में सपा कार्यालय पर पीडीए चर्चा बैठकों की समीक्षा की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीजफायर के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि जंग लॉन्ग टर्म इलाज नहीं है। सीजफायर कभी ना कभी होना ही था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि सीजफायर बहुत जल्दी हो गया। कुछ की सोच है कि अमेरिका के दबाव में हुआ है। लेकिन भारत को जो पैगाम देना था वह पाकिस्तान को दे दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें