फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएए लागू होने के बाद शांतिपूर्ण रहा पहला जुमा, मौलाना बोले- मुसलमानों ने विरोध न करके दिया अच्छा पैगाम

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि जुमे की नमाज पुरानी रिवायत के मुताबिक परंपरागत तरीके से अदा की गई। मस्जिद में इमामों ने सीएए पर कोई तकरीर नहीं की और न धरना प्रदर्शन किया। ये बड़ी खुशी की बात है। इससे यह बात स्पष्ट है कि सीएए को लेकर मुसलमानों में जो गलतफहमियां थीं, वो दूर हो गई हैं। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सीएए के लागू होने के बाद यूपी के डीजीपी ने कहा था कि अगर रोड पर उतरे तो उनके लिए हमारे पास डंडा भी है और डाटा भी। इतने बड़े अफसर को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता है। मुसलमानों ने विरोध-प्रदर्शन न करके एक अच्छा पैगाम दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें