फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में सड़क हादसा, उत्तराखंड की कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत

शादी में शामिल होने जा रहे उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक कंपनी के तीन कर्मचारियों की बरेली के शीशगढ़ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। रात दो बजे उनकी कार लिंटर डालने वाली मिक्सर मशीन से टकरा गई। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कार में बैठे दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मरने वालों में जिला कानपुर के 62 वर्षीय सतीश शर्मा, रुद्रपुर निवासी 40 वर्षीय अनिल और पंजाब के रहने वाले 27 वर्षीय जयचंद शामिल हैं। सभी लोग रुद्रपुर से कार द्वारा कंपनी में तैनात साथी हरबंस के भाई की शादी में शामिल होने फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में जा रहे थे। शीशगढ़ के कोची गांव के पास उनकी कार मिक्सर मशीन टकरा गई। हादसा होने पर शीशगढ़ थाना पुलिस ने इनके परिजनों को सूचना दी। कुछ के परिजन और कंपनी के लोग आ गए और शव की पहचान कर ली। पुलिस ने दो घायल अस्पताल में भर्ती कराए हैं। मृतक युवकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें