फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली... अनुज हत्याकांड में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, शव प्रतापगढ़ ले गए परिजन

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर मंगलवार को सरेशाम पार्सल ठेकेदार के भाई की हत्या करने वाले नौबत यादव व उसके छह कुली साथियों पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रतापगढ़ से आए ठेकेदार के पिता ने बरेली में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर तहरीर दी। पुलिस आरोपी नौबत यादव से पूछताछ में जुटी है। उसके पास से अभी तमंचा की बरामदगी करना बाकी है। प्रतापगढ़ के थाना अंतू सदर में गांव जूड़ापुर निवासी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके बेटे अतुल पांडेय व अनुज पांडेय बरेली में सेटेलाइट रोडवेज स्टैंड पर एवीजी लॉजिस्टिक्स माल पार्सल कोरियर का काम परिवहन निगम से अनुबंध के तहत कर रहे थे। पांच साल के इस अनुबंध का स्थानीय कुली नौबत यादव और उसके साथी विरोध कर रहे थे। ये लोग अक्सर उनके बेटों को काम बंद कर यहां से भाग जाने की धमकी देते थे। आरोप लगाया कि इन लोगों ने साजिश के तहत उनके दोनों बेटों को गोली मार दी। इसमें उनके बड़े बेटे अनुज पांडेय की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पांच साल पहले अनुज की शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। अनुज की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अनुज का शव लेकर प्रतापगढ़ चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें