फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में धूमधाम से निकली राम बरात, होली के रंगों में सराबोर हुए शहरवासी

बरेली में बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक राम बरात निकली तो पूरे शहर में होला का उल्लास छा गया। सुबह करीब 10 बजे बमनपुरी स्थित नृसिंह मंदिर में पूजा-पाठ के बाद राम बरात का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी के स्वरूप 164 साल पुराने लकड़ी के रथ पर सवार हुए। इस रथ को भव्य रूप से सजाया गया। नृसिंह मंदिर से जैसे राम बरात का मुख्य रथ निकला तो शहरवासी बराती बनकर झूम उठे। राम बरात में शामिल हुरियारों ने महाकुंभ के जल में रंग मिलाकर शहरवासियों को सराबोर कर दिया। होली की मस्ती में झूमते हुरियारों की टोली जिधर से गुजरी, उधर सड़कों पर रंगों की छाप पड़ती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें