फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर रेस्टोरेंट के लिए ट्रक से लाया गया रेल कोच

मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 01:04 PM IST

बरेली जंक्शन पर सोमवार रात को रेल का एक कोच सर्कुलेटिंग एरिया में भेज दिया गया। इसे पटरी पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा। बरेली जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए मार्च में रेलवे का निजी फर्म से करार हुआ था। रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। रेलवे को भी अपनी ओर से पटरी बिछाने और कोच उपलब्ध कराने समेत कई काम कराने थे। सोमवार को ट्रक के जरिये एक कोच जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचा दिया गया। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान ने बताया कि समय से काम पूरा कर लिया जाएगा। कोच उपलब्ध करा दिया गया है। कार्यदायी फर्म की ओर से भी सभी काम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें