फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार, गार्ड की निगरानी में बने पर्चे

मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 09:59 AM IST

बरेली में रविवार के अवकाश के बाद डॉक्टरों को दिखाने के लिए सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की कतार रही। तीन हजार मरीजों के पहुंचने से पर्चा काउंटर, दवा वितरण केंद्र पर नोकझोंक और धक्कामुक्की की नौबत रही। ऐसे में गार्ड की निगरानी में पर्चा बनाने के साथ ही दवा का वितरण किया गया। करीब सप्ताह भर बाद सोमवार को सुबह नौ बजे से ही हल्की धूप निकली। ऐसे में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए घर से न निकलने वाले मरीज भी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इससे सामान्य दिनों से करीब दो गुना यानी दो हजार से ज्यादा नए पर्चे बने। करीब आठ सौ मरीज पुराना पर्चा लेकर डॉक्टरों से परामर्श और दवा लेने के लिए पहुंचे थे। पर्चा काउंटर पर दिव्यांग काउंटर बंद था। वहीं, पहले पर्चा बनवाने के लिए आगे निकल रहे लोगों के साथ तीखी नोकझोंक भी होती रही। ओपीडी के बाहर से बाइकें व कार हटाने पर गार्ड और तीमारदारों में बहस हुई। एडी एसआईसी डॉ. अजय मोहन के मुताबिक मरीजों को कोई दिक्कत न हो इसलिए गार्डों को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें