बरेली में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। वहीं, बंदियों की ओर लकड़ी की बनाई गई चीजों की प्रदर्शनी लगाई गई। उनकी ब्रिकी की गई, जिससे लोगों ने काफी पसंद किया। बरेली केंद्रीय कारागार के बंदियों द्वारा लकड़ी से काफी चीजें बनाईं गईं हैं। जिसका जिला कारागार प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में स्टॉल पर लगाया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में आए लोगों ने बंदियों की तरफ से बनाए गए कुर्सी, राई, खुरपी, वेट को काफी पसंद किया। साथ ही उनकी खरीदारी भी की। पाक कला प्रशिक्षण एवं सेंटर जेल बरेली से आए कौशल किशोर ने बताया बंदियों की ओर से जो भी लकड़ी का सामान बनाया गया है, वह शीशम की लकड़ी से बनाया गया है। जिससे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें कुर्सी की कीमत 6435 रुपये, राई 50 रुपये, खुरपी 40 रुपये, वेत 40 रुपये में दिया जा रहा है।