विदेश में बैठे साइबर ठग लोगों से ठगी करने के लिए बरेली से चालू कराए गए सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसएसपी अनुराग ने इस तरह का इनपुट मिलने के बाद पांच दिन का अभियान चलवाया। जिले भर में प्री एक्टीवेट सिमकार्ड बेचने वाले एजेंटों को चिह्नित किया गया, इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में आठ मामले दर्ज किए गए हैं।