फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने अभिषेक हत्याकांड का किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 08:57 PM IST

बरेली में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने अभिषेक हत्याकांड का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है। 15 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में मेले के दौरान अभिषेक कुमार पुत्र रामकिशन पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अभिषेक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामकिशन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिन लोगों को नामजद किया गया था, वह बेकसूर निकले। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शराब पीने के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद एक गुट में शामिल लड़कों ने अभिषेक की हत्या कर दी। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें