बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से राम बरात और होली का त्योहार निपटने के बाद बृहस्पतिवार को एडीजी आवास पर होली के रंग बरसे। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी समेत तमाम अफसरों ने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली। डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने फिल्मी गानों पर जमकर किया। एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। हर कोई होली के रंगों से सराबोर नजर आया।