फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, गोली लगने से घायल

बरेली में थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में पुलिस ने लूट व छिनैती करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। सीओ हाईवे नीलेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी बब्बू और शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र का गांव गाजीपुर निवासी शानू है। दोनों ने कुछ दिन पहले बिथरी क्षेत्र में दंपती से लूट की घटना करना कबूल किया। बदमाशों ने स्वीकार किया कि एक सराफ को कुछ जेवर बेच दिए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें