फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक घायल

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक ये बदमाश रात में कठपुला पुल के पास से होकर गुजर रहे थे और कहीं घटना करने की फिराक में थे। इनमें से एक बदमाश भमोरा थाने के गांव धनोरा निवासी रविंद्र के बायें पैर में पुलिस की गोली लग गई। उसके अलावा धनोरा गांव निवासी सियानंद उर्फ श्याम, भमोरा थाने के तजपुरा निवासी गुड्डू, बिशारतगंज थाने के गांव ढका निवासी जगतपाल और बदायूं के थाना दातागंज के गांव सेरहा निवासी अवनीश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पांचों बदमाशों के पास से दो तमंचे, लूटी गई अंग्रेजी शराब व दो बाइक बरामद की गई। इन बदमाशों ने अंग्रेजी शराब की दुकान में लूट की थी। घायल रविंद्र को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें