फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, दो मामलों में था वांछित

बरेली में सीबीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सोनाली मिश्रा ने बताया कि आरोपी नसीम के खिलाफ गोकशी समेत दो गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट से आरोपी की गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा। एसएसपी ने 19 अक्तूबर 2025 को आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीबीगंज थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सर्विलांस की मदद से आरोपी नसीम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें