फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में दो दिवसीय ट्रायल कैंप के पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

बरेली में भारतीय खेल प्राधिकरण, प्रशिक्षण केंद्र की ओर से बृहस्पतिवार को विभिन्न खेलों में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। इस मौके पर दो दिवसीय ट्रायल कैंप सुबह सात बजे से सदर बाजार कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुए। इसमें 12 से 18 वर्ष की आयु सीमा में एथलेटिक्स, हॉकी, सेपकटाकरा में चयनित होने के लिए अलग-अलग स्थानों के खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। चयन ट्रायल्स के पहले दिन हॉकी में 220 खिलाड़ियों ने, एथलेटिक्स में 260 खिलाड़ियों ने और सेपकटाकरा में 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शुक्रवार को खिलाड़ियों का परीक्षण उनके संबंधित खेलों में किया जाएगा। इस दौरान हॉकी कोच गायत्री कन्नौजिया, रोहित शर्मा, एथलेटिक्स कोच जेएस द्विवेदी, संदीप चौधरी, सेपक टाकरा कोच बीए शर्मा, मीना कुमारी आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें