फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में युवती ले जाने की रंजिश में दो समुदाय के लोग भिड़े... पांच घायल, फायरिंग का भी आरोप

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया चावड़ में युवती को ले जाने की रंजिश में ईद के दिन छींटाकशी के बाद दो समुदाय के लोगों में संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने पीलीभीत रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। हालांकि पुलिस को मौके पर कारतूस तो मिले लेकिन घायलों की मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। घटना के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी के मुताबिक किसी घायल की हालत गंभीर नहीं है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें