ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल से मुसलमानों को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने मुसलमानों को अपने साथ जोड़ने की बात कही थी। मैं उनकी नियत पर शक नहीं कर सकता हूं। किसी को भी उनकी नियत पर शक करने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि मुसलमान व्यक्तिगत तौर पर नरेंद्र मोदी को पसंद करता है, क्योंकि पूरे 10 साल के कार्यकाल का अगर जायजा लिया जाए तो उनके कामों को हम 95 फीसदी समर्थन कर सकते हैं। मौलाना ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम नेतृत्व को हाशिए पर कर दिया। अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी सभाओं के मंचों पर मुस्लिम नेताओं और नुमाया मुस्लिम चेहरों के फोटो से भी परहेज रखा है। मुसलमान इन बातों पर गंभीरता के साथ विचार विमर्श कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है तो मुसलमानों को भी दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहिए।