देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी मौहाल गर्म है। प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को बयानबाजी कर दी। इसपर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हो रहे हैं। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है जो निष्पक्ष चुनाव करा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पूर्व पाकिस्तानी मंत्री के माध्यम से भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है मगर भारत का मुसलमान और यहां की आम जनता पाकिस्तानी हुकूमत की साजिश को नाकाम बना देंगे। मौलाना ने नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकत भारत के मामलात में हस्तक्षेप न करें, यह कतई मंजूर नहीं है।