पीलीभीत जिले के थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव पिपरिया नवदिया में मंगलवार को जिस जमीन पर बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए और पूरे दिन हंगामा चला। राजस्व विभाग की जांच में वह जमीन लोक निर्माण विभाग को निकली। इसके बाद विभाग ने जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने की बात कही है। पूरे दिन चले हंगामे के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में किया गया।