फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया JNU की कुलपति के बयान का समर्थन

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने हिजाब के मुद्दे पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली की कुलपति शांति श्रीडी पंडित के बयान का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि हिजाब मुस्लिम महिलाओं का एक मजहबी लिबास है। इस लिबास पर हमेशा सांप्रदायिक ताकतें आपत्ति करती रहती हैं। भारत में विभिन्न धर्मों और संप्रदाय के लोग रहते हैं, वो अपनी पसंद के मुताबिक खाना खाते और लिबास पहनाते हैं। ठीक इसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मजहबी लिबास पहनते हैं। मौलाना ने कहा कि देश के संविधान ने हर व्यक्ति को इसकी आजादी दी है कि वो अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहने और खाना खाए लेकिन चंद फिरकापरस्त लोग हमेशा हिजाब को मुद्दा बनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें