फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सीएए से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) से मुसलमानों को घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस कानून का भारत के मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ राजनीतिक लोग सिर्फ मुसलमानों का वोट हासिल करने के लिए जज्बाती, भड़काऊ और बेबुनियाद बयानबाजी करते हैं। मौलाना ने सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर तीखी प्रक्रिया दी है, जिसमें बर्क ने कहा था कि सीएए लागू हुआ तो हालात खराब हो जाएंगे। इस पर मौलाना ने कहा कि सपा सांसद मुसलमानों को डरा रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं। उनको एक बार कानून का मसौदा पढ़ लेना चाहिए। उसके बाद उनको समझ में आ जाएगा कि असल हकीकत क्या है। कानून का बैगर अध्धयन किए धमकी देना किसी सांसद के लिए शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें