फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूडीआई वेबसाइट ने दिया धोखा, दोपहर तक नहीं हो पाई एक भी रजिस्ट्री

मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 03:14 PM IST

बरेली में यूडीआई (यूनिक डिवाइस आइडेंटिफिकेशन) वेबसाइट ने सोमवार को स्टांप एवं निबंधन विभाग को धोखा दे दिया। कई क्रेता विक्रेताओं की रजिस्ट्री का पंजीकरण नहीं हो पाया। उनके आधार का ओटीपी ना मिलने से सत्यापन के कारण पंजीकरण आवेदन सबमिट नहीं हो पा रहा था। यह समस्या सुबह से दोपहर तक बनी हुई थी। दोपहर के 2:30 बजे तक एक भी रजिस्ट्री पूरे जिले में नहीं हुई थी। हालांकि, यह समस्या पूरे प्रदेश में उत्पन्न हो जाना बताया जा रहा है। दस्तावेज लेखक कल्याणकारी समिति सदर तहसील के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा और सचिव अतुल सक्सेना ने बताया कि सुबह से दोपहर तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। संपत्ति क्रेता और विक्रेता एवं उनके गवाह के आधार का सत्यापन नहीं हो पा रहा था। यूडीआई से ओटीपी नहीं मिल पा रहा था। संपत्ति खरीदारों एवं बेचने वालों की सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय प्रथम व द्वितीय में भीड़ लगी रही। कार्यालय के परिसर बाहर दस्तावेज लेखक संघ के काउंटरों पर काफी संख्या में क्रेता एवं विक्रेताओं की भीड़ लगी रही। वे वेबसाइट चालू होने का इंतजार करते दिखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें