बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर में डेयरी संचालकों ने नगर निगम की गली को अपनी संपत्ति बताते हुए वहां लगा महापौर के नाम का शिलापट हटा दिया। पुलिस की जांच के बाद गली निवासी शख्स ने अपने मकान का गेट लगाया तो दबंगों ने हमला कर दिया। घटना में तीन लोगों का सिर फूट गया। दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है। हमले की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है।