बरेली में शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को शुक्ल योग में घरों व मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से शुरू हुआ, जिसमें भक्तों ने घरों व मंदिरों में घट स्थापना कर अखंड दीप जलाए। साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में शाम को भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। दूसरे दिन भी सुबह ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की।