शाहजहांपुर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्या पूजन और भोज कराया गया। सुबह जल्दी उठकर श्रद्धालुओं ने स्नानादि के बाद हवन पूजन किया। इसके बाद कन्याओं का घरों में स्वागत किया गया। सभी को बैठाकर तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके बाद कन्या भोज कराया गया। इसी तरह से शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, काली मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर आदि में श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन करने के बाद कन्या पूजन किया। मंदिर पर ही कन्या भोज भी कराया गया।