बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव इनयातपुर में शुक्रवार रात शराब के नशे में धुत युवक छत्रपाल ने अपने पिता लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक ने हंसिया से वार किया था, जिससे उनकी गर्दन कट गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया।