बरेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को नमो युवा रन (मैराथन दौड़) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर नमो मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ में शहर के युवाओं ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। दौड़ में शहर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी भी शामिल हुए।