बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर में शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान नमाजियों में लड़ाई हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर चप्पल फेंकने तो दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।