महाशिवरात्रि पर नाथ नगरी बरेली में भगवान भोले के भक्तों पर सौहार्द के फूल बरसेंगे। अमन कमेटी के प्रदेश सचिव नदीम इकबाल ने कहा कि अमन कमेटी के लोग श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा करने के साथ ही हिंदू धर्म गुरुओं का स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि अमन कमेटी हिंदू मुस्लिम एकता व शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए शिवभक्तों के साथ मौजूद रहेगी।